Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडी युवाओ के लिए खुशखबरी, नए साल में निकलेंगी बंपर भर्तियां !

उत्तराखंडी युवाओ के लिए खुशखबरी, नए साल में निकलेंगी बंपर भर्तियां !

नए साल में उत्तराखंड में बंपर भर्तियां निकलने वाली है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उन लाखों युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। नए साल में उत्तराखंड में समूह ‘ग’ श्रेणी के 787 रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी के मुताबिक अप्रैल-2018 तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि आयोग इससे पहले समूह ग के तीन हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर चूका है, जिसकी लिखित परीक्षा होनी बाकी है। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हर व्यक्ति को बराबर का अवसर मिलना चाहिए। इसी क्रम में कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं, जिससे स्व उद्यमिता को भी बल मिलेगा।
पद                                    संख्या
ग्राम्य विकास अधिकारी –          236
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी –  132
स्नातक स्तर-                         53
आईटीआई विभाग में                126
विधि स्नातक के                     50
सहायक लेखाकार                 190
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular