उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर आज सुबह एक ट्रक खाई में गिर गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ट्रक में तीन लोग सवार थे। ट्रक जानकी चट्टी से लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच में पडने वाले पुल के पास हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक, एक शव बरामद कर लिया गया है। बाकी अन्य दो की तलाश जारी है।



