प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान चक्रवात के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा का भी दौरा करेंगे। 83 दिनों के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर गए हैं। उनका आखिरी दौरा 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट का था।