Homeराज्यउत्तर प्रदेशइन्वेटर समिट प्रधानमंत्री मोदी के साथ भोज करेगें उद्योगपति, इन नामी उद्योगपतियों...

इन्वेटर समिट प्रधानमंत्री मोदी के साथ भोज करेगें उद्योगपति, इन नामी उद्योगपतियों को न्योता…….

देहरादून- राजधानी देहरादून मे 7 व 8 अक्टूबर को इन्वेटर समिट होने जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी करेगें। वहीं इन्वेटर समिट की की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन जोरो शोरो से तैयारिया कर रहा है। सात अक्तूबर को समिट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कई बड़े उद्योग घरानों के साथ उत्तराखंड में निवेश पर चर्चा करेंगे। उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपहर भोज के लिए 25 उद्योगपतियों को निमंत्रण भी भेजा गया है। इस भोज मेरिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के स्वामी रामदेव, कुमार मंगलम बिरला, सुभाष चंद्रा, सज्जन जिंदल, स्वामी रामदेव, टाटा सन्स के नटराजन चंद्रशेखर जैसे नामी उद्योगपति मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड मंत्रिमंडल, सांसद और कई देशों के राजदूत भी रहेंगे।इन्वेस्टर समिट से निवेशक को आकर्षित करने के प्रयासों को सफल बनाने के लिए तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। समिट में 1700 उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करवाया है। लगभग 65 हजार करोड़ के एमओयू सरकार कर चुकी है। समिट का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन्वेस्टर मीट के लिए दौरा है। पीएम न केवल निवेशकों को संबोधित करेंगे, बल्कि अलग से उनसे चर्चा भी करेंगे। इसके अलावा हर तकनीकी सत्र में की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया गया है

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular