Homeराज्यउत्तराखण्डइनवेस्टर्स मीट को लेकर शुरू हुआ घमासान, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह...

इनवेस्टर्स मीट को लेकर शुरू हुआ घमासान, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर खड़े किए कई सवाल…….

देहरादून{शैली}- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जहां इन दिनों प्रदेश में आगामी माह होने वाली इनवेस्टर्स मीट की तैयारियों में जुटे हैं। वह न सिर्फ देश बल्कि विदेशों मे जाकर निवेशकों को उत्तराखण्ड आने का न्यौता दे रहे हैं, लेकिन उनके इस प्रयास पर अब प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया है कांग्रेस इस इनवेस्टर्स मीट कों लेकर सवाल खडे कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की सिंगापुर यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा कई सवाल उठाये जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि राज्य मानसूनी आपदा से बेहाल है सडकेें ध्वस्त पडी हैं आवागमन ठप है और भूस्खलन से लोग परेशान हैं ऐसे में मुख्यमंत्री निवेशकों को राज्य में बुलाकर क्या दिखाना चाहते हैं।
उन्होनें इनवेस्टर्स मीट पर सवाल खडे करते हुए कहा है कि यह निवेशकों कों बुलाने का सही वक्त नहीं है, बल्कि इस इनवेस्टर्स मीट के बहाने मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर घूम रहे है। उन्होनें कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के नाम पर आधी दुनिया घूम चुके हैं अब भाजपा मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए घूम रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मानसूनी आपदा के कारण प्रदेश के लोग परेशान हैैं। सडक, बिजली, स्वास्थय और पेयजल की व्यवस्थाएं चरमरा गयी हैं। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री पहले सूबे की इन व्यवस्थों को दुरूस्त करते। साथ ही उन्होनें कहा कि इस भाजपा सरकार ने सवा डेढ़ साल प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नही किया, बल्कि यह इनवेस्टर्स मीट भी केवल मौज-मस्ती करने का बाहाना है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular