Homeअध्यात्मइनको न भेजे अपने दरवाजे से खाली हाथ, वरना हो जाएंगे दुर्भाग्य...

इनको न भेजे अपने दरवाजे से खाली हाथ, वरना हो जाएंगे दुर्भाग्य का शिकार।

‘दान’ को एक बहुत बड़ा पुण्य माना जाता है। शास्त्रों में ही नहीं अपितु कर्म भी इंसान को दान करने को कहते हैं। दान करने से मनुष्य के कई पाप कटते हैं और उसे मृत्यु उपरांत स्वर्ग मिलता है। शायद इन्हीं मान्यताओं को आधार मानते हुए हिन्दू धर्म में दान को इतना महत्व दिया जाता हैं और समय-समय से धार्मिक स्थलों या मंदिरों में जाकर दान-पुण्य कमाते हैं।
पर केवल धार्मिक स्थलों पर जाकर ही दान करना जरुरी है ? क्यों ना यह दान घर के दरवाजे पर आए किसी जरूरतमंद के लिए किया जाए? क्यों ना उसे आवश्यक वस्तुएं देकर दान कर्म किया जाए?

मान्यता अनुसार इन 4 लोगो को कभी खाली वापस लौटने ना दें,कुछ न कुछ जरूर दें । इन्हें दान करने से आपके घर में खुशियां आती हैं और कुंडली के कई दोष भी कम हो जाते हैं।

1.भिखारी
यदि आपके दरवाजे पर भिखारी कुछ मांगने आए तो उसे खाली हाथ ना जाने दें। कुछ पैसे, कपड़े या खाने लायक ही कोई वस्तु देकर भेजें।

2.किन्नर
अगर आपके दरवाज़े पर किन्नर आकर कुछ मांगे तो उसे कभी खाली हाथ न भेजे । किन्नरों को दान करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है जो कि भाग्य का कारक माने जाता हैं। इसलिए किन्नरों को जरूर दान करे, संभव हो सके तो हरे रंग की कोई वस्तु दान करें।

3.अपाहिज
दरवाजे पर कोई अपाहिज भिखारी या विक्लांग व्यक्ति मदद की पुकार लगाने आए तो उसकी मदद अवश्य करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को शनि-राहु की प्रतीक माना जाता है और इनकी मदद से आपकी कुंडली में पापी ग्रहों का बुरा प्रभाव कम हो जाता है।

4.सलाहकार
दरवाजे पर कोई सलाहकार या ज्ञानी व्यक्ति या कोई संत-महात्मा आए तो उन्हें खाली हाथ ना भेजे। इनसे ज्ञान और आशीर्वाद लें और इन्हें जरूरत की वस्तुएं अवश्य दान करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular