देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- आॅटों संचालकों के बाद अब वैन संचालकों ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आपकों बता दें कि आरटीओं की ओर से ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रहे अभियान और नियमों की सख्ती के चलते स्कूल वैन एसोसिएशन ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसी के चलते वैन संचालक एक अगस्त से बच्चों कों स्कूल नहीं ले जायेगें। यूनियन अध्यक्ष का कहना है कि आरटीओ के कई नियम ऐसे है जिन्हे करने में टाइम लगेगा, लेकिन आरटीओ एक अगस्त से ही कार्रवाही करने की बात कर रहा है इसलिए यूनियन ने तय किया है कि बुधवार से स्कूल वैन संचालक गाड़ी नहीं चलाएंगें। साथ ही उन्होंने एक अगस्त से गांधी पार्क में सुबह सात बजे धरना देने की भी बात कही।
