
देहरादून । गाजियाबाद के मुख्य आयकर आयुक्त की नीति की आग उत्तराखंड में भी पहुंच गई है। आयकर विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि गाजियाबाद के मुख्य आयकार आयुक्त के कर्मचारी विरोधी और हठवादी रवैये के कारण इस आग को और भड़का रहे हैं जिससे कर्मचारियो में व्यापक नाराजगी है।
जानकारी देते हुए संगठन के नेता दलबीर सिंह पुंडीर का कहना था कि आयकर आयुक्त गाजियाबाद के विरुद्ध आयकर कर्मचारी महासंघ (पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड परिक्षेत्र) ने परिक्षेत्र के अधीन सभी आयकर कार्यालयों में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक धरना कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके तहत शुक्रवार को भी महासंघ का धरना जारी रहा।
श्री पुंडीर के अनुसार इस धरने प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग है कि मुख्य आयकर आयुक्त, गाजियाबाद को कर्मचारी विरोधी एंव नकारात्मक अभिवृत्ति को छोड़ने हेतू आदेश जारी किया जाये। संगठन का कहना है कि मौजूदा नीति के अंर्तगत प्रभारी आयकर आयुक्त, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, नोएडा एंव मुजफ्रपफरनगर तथा स्थानीय स्थानान्तरण एंव पदस्थापन-2018 के आदेश जारी किये जाये अन्यथा कर्मचारियों का आक्रोश नहीं थमेगा और उग्र प्रदर्शन भी हो सकता है।
धरना प्रदर्शन करने वालों में दलबीर सिंह पुण्डीर, प्रेम सिंह, विरेन्द्र कुमार, जानी नेगी, कविन्द्र पफर्सवान, अलका भटनागर, विशाल वर्मा सहित दर्जनों लोगों के नाम शामिल है।