देहरादून। अब उत्तराखंड क्रांति दल की छात्र शाखा भी चुनाव लड़ेगी, इसके लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने कमर कस ली है। गढ़वाल मंडल के सभी पांच प्रमुख कॉलेजों में उत्तराखंड क्रांति दल की छात्र शाखा (यूएसएफ)इस बार छात्रा संघ चुनाव में उतरेगी। इससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। इस बात की जानकारी छात्र संगठन के मंडल प्रभारी गणेश भट्ट ने उत्तराखंड क्रांति दल कार्यालय में दी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि उक्रांद केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे यूएसएफ का गढ़वाल मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिसे निर्वहन करते हुए गढ़वाल मण्डल के जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर छात्र संघ चुनाव में उतरने का फैसला लिया गया। इस वर्ष यूएसएफ द्वारा गढ़वाल मंडल के पांच कालेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया है।