Homeअध्यात्मआपकी तरक्की में आ रही रुकावटें खत्म कर सकता है कैक्टस

आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें खत्म कर सकता है कैक्टस

वास्तु शास्त्र मानता है कि घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसका कारण इसका कांटेदार होना है। माना जाता है कि कांटेदार पौधों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है और यह नकारात्मक ऊर्जा परिवार को प्रभावित करती है। इसका अशुभ प्रभाव परिवार पर पड़ता है जिससे तमाम काम बाधित होते हैं। कैक्टस के अशुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं और किस्मत का साथ नहीं मिलता, लेकिन कैक्टस अगर घर से 50 मीटर या उससे ज्यादा दूर है और दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो वो पौधा आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें दूर कर सकता है। इसके साथ ही आपके घर की बीमारियां और तनाव खत्म कर के दुर्भाग्य दूर करता है।

तरक्की में रुकावटें आ रही हो तो
घर से दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैक्ट्स या कोई कांटेदार पौधा लगा हो तो उसमें दूध और पानी डालना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें खत्म हो जाएंगी। नौकरी और बिजनेस की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

टेंशन या किसी डर से परेशान हैं तो
टेंशन से परेशान हैं तो रात को सोते समय सिरहाने तांबे का कोई बर्तन या लोटा पानी से भरकर रखें। सुबह किसी से बात किए बिना वो पानी केक्ट्स के पौधे में डाल आएं। इससे आपका डर और तनाव खत्म हो जाएगा।

घर में झगड़े और रोग होने पर

घर के सदस्यों में आपसी विवाद होता हो या कोई न कोई व्यक्ति बीमार रहता है तो तांबे के बर्तन में पानी भरकर पूरे घर में घुमाएं, यानी पूर्व से शुरू करते हुए क्लॉक वाइज दक्षिण, पश्चिम और उत्तर तक जाएं। फिर घर से दूर दक्षिण-पश्चिम दिशा में किसी कैक्टस में वो पानी डाल आएं। इससे घर की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular