Homeअध्यात्मआज के दिन है मोहिनी एकादशी, मिलता है मोह-माया से छुटकारा !!...

आज के दिन है मोहिनी एकादशी, मिलता है मोह-माया से छुटकारा !! खबर पढ़े और जानिए व्रत की पूजा विधि…..

देहरादून – ज्योतिषों के अनुसार महीने में दो एकादशी आती हैं, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। दोनों ही एकादशी महत्वपूर्ण होती हैं। वैशाख महीने की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। ज्योतिष की मानें तो इस दिन व्रत रखने से मोह माया से छुटकारा मिलता है। ज्योतिषों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु या उनके अवतार की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल पंचामृत और तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था। जिस कारण इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते है। ज्योतिषों के अनुसार अगर आप इस दिन व्रत रखते हैं तो माना जाता है कि गौ दान के बराबर पुण्य मिलता है।

इस व्रत की पूजा विधि : 

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए। स्नान के उपरांत व्रत का संकल्प लेकर कलश की स्थापना कर कलश पूजन करना चाहिए। इसके पश्चात भगवान की प्रतिमा को स्नानादि से शुद्ध कर उत्तम वस्त्र पहनाने चाहिए। फिर धूप, दीप से आरती कर मीठे फलों का भोग लगा मोहिनी एकादशी व्रत कथा का श्रवण करना चाहिए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular