Homeअध्यात्मआज का राशि फल,किस राशि वालो की खुलेगी किस्मत और किसको रहना...

आज का राशि फल,किस राशि वालो की खुलेगी किस्मत और किसको रहना है सतर्क….जानिए!!!

मेष राशि– मेष राशि वालो आजका दिन आपके लिए तनाव पैदा कर सकता है और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आज आपके काम व कला को काफ़ी सराहना मिल सकती है और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है।

वृष राशि– पहले करे गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित हों सकते है , लेकिन आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से बचके रहे।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वाले आज आपको सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है। पिछले दिन की मेहनत रंग ला सकती है। यात्रा के लिए आज शुभ दिन हो सकता है और व्यापारियों के लिए भी अच्छा दिन होने की संभावना है।

कर्क राशि– कर्क राशि वाले आज अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें। निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है , लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। किसी पे भी जल्दी भरोसा करने से बचे।

सिंह राशि– आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है।

कन्या राशि– कन्या राशि वालो आज आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए आजका दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है तथा झगड़े से बचे।

तुला राशि– आज आपको पुरानी परियोजनाओं में सफलता मिल सकत है। आज आपको अपने खर्च पे लगाम लगाने की जरुरत है। व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालो का आज ख़र्चों में इज़ाफ़ा हो सकता हैं, लेकिन साथ ही आमदनी में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रह सकता है । आफिस में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफ़ी नीचे जा सकता है।

धनु राशि– कोई भी क़दम उठाने से पहले बुजरगो की सलाह ज़रूर लें। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र हों सकते है। कामकाज के मामले में आज आपके विचारो को  पूरी तरह सुना जा सकती है।

मकर राशि– आज आपकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है। आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के साथ मधुर समबंद बन सकते है।

कुम्भ राशि– अगर आज कुम्भ राशि वाले अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है, लेकिन जीवन साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन हो सकती है।

मीन राशि– आज आप किसी भी तरह के वाहन को चलाने से बचे ,पब्लिक वाहन का उपयोग करे और बेवजह ख़तरा मोल लेने से बचें। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular