Homeराज्यउत्तर प्रदेशआजम खान ऐसे नेता कि उनका नाम ले लूं तो नहाना पड़ता...

आजम खान ऐसे नेता कि उनका नाम ले लूं तो नहाना पड़ता है….

कानपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि आजम खान ऐसे नेता है जिनका ‘उनका नाम ले लूं तो नहाना पड़ता है.’ शिवराज ने पुखरायां में हुये ट्रेन हादसा हुआ था तो वह मध्य प्रदेश से यहां घायलों को देखने आ गये थे लेकिन इस प्रदेश के मुख्यमंत्री लखनऊ में रहने के बावजूद यहां नहीं आये थे.

चौहान ने सपा नेता आजम खान का नाम लेते हुये कटाक्ष किया, ‘‘उनका (आजम का) नाम ले लूं तो नहाना पड़ता है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सांप्रदायिक आधार पर काम करती है और भेदभाव करती है. यहां की सरकार वोट बैंक बनाने के चक्कर में तुष्टीकरण की राजनीति करती है तब ही कानून व्यवस्था खराब होती है.

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने वाली है और फिर यहां का विकास भी बीजेपी के अन्य राज्यों की तरह होगा.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान आज शाम सीसामउ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आये थे. उन्होंने कहा कि सैफई हवाई अड्डे पर उतरे तो वहा की चमक दमक देखकर दंग रह गये, जबकि कुछ दिनों पहले जब कानपुर आये थे तो यहां मालूम हुआ था कि यहां केवल एयरफोर्स का हवाई अड्डा है.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है इस लिये अखिलेश और राहुल डर की वजह से एक हो गये हैं.

उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले मध्यप्रदेश से डाकुओं के खात्मे का काम किया. हाल में सिमी के आतंकवादियों ने जेल से भागने का काम किया था. उनका अंजाम देखकर अब जेल में अपराधी कहते है कि जेलर साहब हमारी जेल में एक ताला और डाल दो. अगर सरकार सख्त हो तो अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते है. उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो गुंडे या तो जेल के अंदर होंगे या प्रदेश छोड़कर भाग जायेंगे.

चौहान ने कहा कि विकास की योजनायें उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर लायी जायेंगी. उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री मोदी की सरकारी योजनाओं को लागू करने से इसलिये डरती रही कि कहीं इससे मोदी सरकार का नाम न हो जाये.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular