Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में बढ़ रहा डेंगू का कहर, विधायक ने अधिकारियों को प्रभावी...

हल्द्वानी में बढ़ रहा डेंगू का कहर, विधायक ने अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में डेंगू के 75 से अधिक मामले सामने आए हैं। दमवाढूँगा क्षेत्र में डेंगू का कहर सबसे ज्यादा है। डेंगू के मरीजों के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदेश ने स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी ली और डेंगू के लिहाज से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विधायक सुमित ह्रदेश ने कहा है कि शहर में फागिंग की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। जिसको देखते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हर गली मोहल्ले में फागिंग की मात्रा बढ़ाने को कहा है।

इसके अलावा जलभराव वाले हालातों से निपटने और डेंगू का सोर्स डिटेक्शन करने के निर्देश भी दिए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular