Homeराज्यउत्तराखण्डअग्निपथ योजना के विरोध की आग अब पहुंची पहाड़ में भी।

अग्निपथ योजना के विरोध की आग अब पहुंची पहाड़ में भी।

पिथौरागढ़/बेरीनाग – सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध की आग अब पहाड़ में भी पहुंच गई है। आज बेरीनाग शहर में फ़ौज में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने 2 साल पहले से रुकी लिखित परीक्षा को कराये जाने की मांग की। इस दौरान कई बार पुलिस की युवाओं के साथ हलकी बहस भी हुई।

आज सैकड़ों युवाओं ने डिग्री कॉलेज क्षेत्र से विरोध रैली निकाली। जवाहर चौक से पहले पुलिस ने विरोध जुलूस को रोकने की कोशिश की, यहां युवाओं ने विरोध जताया और आगे बढे। भाजपा और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए युवाओं ने शहीद चौक, स्टेशन होते हुए तहसील तक जुलुस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन विरोध कर रहे युवा नहीं रुके। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस योजना को वापस लेने और लिखित परीक्षा कराये जाने की मांग प्रधानमंत्री से की।

युवाओं ने कहा कि 2 साल से लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। फिजिकल और मेडिकल पास करने के बाद एडमिट कार्ड भी मिल गए थे, लेकिन अब कह रहे हैं कि वह भर्ती निरस्त हो गई है। अब क्या करें, बहुत मेहनत की थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular