Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही डम्फर व जेसीबी किये सीज।

अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही डम्फर व जेसीबी किये सीज।

उधम सिंह नगर/जसपुर – अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रसाशन कार्यवाही कर रहा है।

आज फिर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के बहेड़ी गांव में अवैध खनन पर प्रसाशन ने कार्यवाही की।

जिसमे मौके पर पहुँची राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए पहले नापतोल की उसके बाद खनन में लिप्त एक डंपर ओर एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया।

वही उपजिलाधिकारी जसपूर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि बहेड़ी गांव से अवैध खनन की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुची मौके पर 500 घन मीटर की परमिशन मिली हुई थी, लेकिन परमिशन से 200 घन मीटर अधिक मिट्टी उठाई गई है और मौके से अवैध खनन में लिप्त एक डंपर ओर एक जे सी बी मशीन को सीज किया गया है ओर नापतोल कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments