Homeराज्यउत्तराखण्डयोग पूर्वाभ्यास के चौथे दिन कुल 318 लोगों ने किया प्रतिभाग।

योग पूर्वाभ्यास के चौथे दिन कुल 318 लोगों ने किया प्रतिभाग।

पौड़ी –  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले योग पूर्वाभ्यास के चौथे दिन जनपद के 06 स्थानों पर कुल 318 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर अलग-अलग स्थानों पर प्रातः 07 से 08 बजे तक योगाभ्यास आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम पौड़ी में आज योगाभ्यास का शुभांरम्भ एस.डी.ओ. विद्युत विभाग राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल ने किया।


योग पूर्वाभ्यास के चौथे दिन इंडोर स्टेडियम पौड़ी 60, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर 110, वीएनए माला यमकेश्वर 33, राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली 35, टीसीजी इंटर कॉलेज सिम्बलचौड़ कोटद्वार 55 तथा सिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार में 25 लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित अन्य योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को प्रशिक्षकों द्वारा योग से होने वाले फायदे भी बताए।

इस अवसर पर डॉ0 राकेश सेमवाल ने कहा कि लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि जनपद के अंतर्गत हो रहे योग अभ्यास को फेसबुक के माध्यम से लाइव किया जा रहा है। जिससे लोग अपने घरों में रहकर फेसबुक के जरिए भी योग कर सकते हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि योग निरंतर रूप से करें।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक दीपक सिंह, गीता देवी, इमरान अहमद, आमोद नेगी, रविंद्र, सतीश कोहली, हिमांशु सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular