सुबह सुबह उठते ही अच्छे विचार व अच्छे कार्य, करने से पूरा दिन शुभ बन सकता है। दिनभर सकारात्मक ऊरजा बनी रहती है। जादातर लोग सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियां की रेखाए देखते हैं या देवी -देवताओं के मंत्रो का जाप करते हैं। इन उपायों के अलावा एक मंत्र और भी है जो शायद कम ही लोग इस के बारे जानते होंगे, शास्त्रों के अनुसार रोज सुबह उठते ही अगर कर लेंगे इस मंत्र का जाप तो खुल क्जयेगा आपका भाग। इस मंत्र के जाप से सभी देवी-देवताओं और नौ ग्रहों की कृपा आप पर बन सकती है। इस मंत्र को सुबह सुबह कम से कम 11 बार जपे।
ब्रह्मा मुरारिरित्रपुरान्कारी भानु: शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र: सह भानुजेन कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम्।।
इस मंत्र का हिंदी में अर्थ है की ,ये स्तुति शुभ फल देने वाली, बुरे समय को दूर करने वाली, लाभ प्रदान करने वाली और भाग्य चमकाने वाली है। शिवजी के अनुसार जो भी भक्त सुबह उठते ही इस मंत्र स्तुति का पाठ करता है, उसका बुरे से बुरे समय खत्म हो सकता है।
