Homeराज्यउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश जारी, छात्र छात्राओं ने...

अंकिता हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश जारी, छात्र छात्राओं ने रैली निकलकर किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन।

नैनीताल/हल्द्वानी – अंकिता हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश जारी है।

हल्द्वानी में आज अंकित हत्याकांड के विरोध और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज से लेकर डीएम कैंप हल्द्वानी तक रैली निकाली और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं के रैली और प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ छात्रों ने कॉलेज से लेकर डीएम कैंप तक रैली निकाली और अंकिता हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे भविष्य में कोई ऐसा कदम उठाने की सोच भी ना सके।

प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं ने आरोप लगाया कि जांच में सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है और ऐसा लग रहा है कि सरकार आरोपियों को बचा सकती है। लिहाजा की सरकार से यही मांग है कि अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular