Homeराज्यउत्तराखण्डऔली में 200 करोड़ की शाही शादी आज, शादी समारोह में रंग...

औली में 200 करोड़ की शाही शादी आज, शादी समारोह में रंग जमाने पहुंचे ये बॉलीवुड स्टार्स……

देहरादून- औली में होने वाली शाही शादी के कार्यक्रम जोरो पर हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह आज है। इसकी रस्में भी शुरू कर दी गई हैं। विवाह स्थल से मंडप तक करीब सौ मीटर की दूरी सूर्यकांत घोड़ी पर चढ़कर तय करेंगे। इससे पहले बुधवार को रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें बांबे रॉकर्स की धूम रही। शाम को गायिका कनिका कपूर ने अपने गीतों से समां बांधा।औली में उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी आज हो रही है। इसके बाद 22 जून को उनके छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह होना है। विवाह समारोह के लिए सेलेब्रिटी का पहुंचना शुरू हो गया है। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी के लिए हेलीकॉप्टर, रोपवे से लेकर सड़क मार्ग से बालीवुड हस्तियों समेत नामचीन शख्सियतों का औली पहुंचने का सिलसिला जारी है।बुधवार को मेहंदी सेरेमनी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, सूफी गायक कैलाश खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री जेकलीन फर्नांडीज, रैपर बादशाह, सिंगर अभिजीत सावंत भी औली पहुंच चुके हैं। वहीं कैटरीना कैफ के भी पहुंचने की सूचना है। देर शाम अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी के दौरान बॉलीवुड हस्तियों द्वारा स्टार नाइट के दौरान अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं स्टार नाइट में कैलाश खेर के सूफी गानों का जादू भी बिखरेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments