Tuesday, March 10, 2026
Home Uncategorized यहां कबाड़ी की दुकान में लगी आग, एक युवक की जिंदा जलने...

यहां कबाड़ी की दुकान में लगी आग, एक युवक की जिंदा जलने से मौत

aag

उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां कबाड़ी की एक बंद दुकान में आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिस से इलाके में सनसनी मच गई है।

कबाड़ी की दुकान आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत

ऋषिकेश में हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी। इस दौरा दुकान के अंदर मौजूद एक युवक जिंदा जल गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।

युवक कैसे पहुंचा दुकान के अंदर ? 

मृतक युवक कबाड़ी की दुकान का काम करने वाला नहीं था। ऐसे में युवक कबाड़ी की दुकान के अंदर कैसे पहुंचा इस बात का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लग गई है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

2 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू 

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब दुकान का ताला तोड़ गया तो दुकान के अंदर से जला हुआ शव बरामद हुआ। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2