
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार सिल्वर जुबली को धूमधाम से मना रही है। विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो गया है। इस से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने रम्माण कला पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया।
विस के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
उत्तराखंड में बढ़ी साक्षरता- राष्ट्रपति
रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति ने राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में साक्षरता बढ़ी है। और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रदेश का नाम बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत के ऋषि मुनियों की तपोस्थली रही है। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए गए कई कड़े कानून की की सराहना की।
विधायकों के संकल्प से हो पाई विकास यात्रा
युवा पीढ़ी को विकास के अवसर प्रदान करना राज्य सरकार का संकल्प होना चाहिए। उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा विधायकों के संकल्प से ही हो पाई। राष्ट्रपति ने कहा कि रजत जयंती खुशी का दिन तो है, आत्मसात भी करना होगा।
Find great sorts of skins. Tools grant safe fun. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] here. Pick this sort well.