Homeराज्यउत्तराखण्डकल दर्शन के लिए जा रहे हैं कैंची धाम तो जान लें...

कल दर्शन के लिए जा रहे हैं कैंची धाम तो जान लें टाइम, वरना नहीं होंगे दर्शन !

kainchi dham

अगर आप कल कैंची धाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। कल यानी कि 4 नवंबर को कैंची धाम में भक्तों को 12 बजे के बाद ही दर्शन हों सकेंगे । अगर आप इस से पहले धाम में पहुंचते हैं तो आपको दर्शन नहीं हो पाएंगे।

कल दर्शन के लिए जा रहे हैं कैंची धाम तो जान लें टाइम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज नैनीताल जिले पहुंच रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति कल सुबह करीब 8:30 बजे प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के दर्शन समय में बदलाव किया है।

12 बजे के बाद श्रद्धालुओं को होंगे दर्शन 

कैंची धाम मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले कैंची धाम न पहुंचें, क्योंकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान दर्शन बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। कैंची धाम में हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा कारणों से ये व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular