Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, सतर्कता...

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, सतर्कता बरतने की हिदायत। 

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मैदानी इलाकों में जलभराव होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्कता के साथ रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular