हरिद्वार – कांवड मेला खत्म होने के बाद धर्म नगरी हरिद्वार में गंगा घाटों से लेकर हाइवे तक गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। करोड़ों की संख्या में पहुंचे शिव भक्त कांवड़िए कई हजार मैट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए हैं। जिसके बाद नगर निगम के लिए शहर को साफ करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

नगर निगम की कई टीमें दिन-रात अभियान के तहत गंगा घाटों और रास्तों को साफ करने में लगी हुई है। नगर आयुक्त के मुताबिक 6 हज़ार मेट्रिक टन कूड़ा अब तक उठा लिया गया है और जल्द से जल्द पूरे कूड़े को साफ कर दिया जाएगा।



