HomeTrendingप्रदेश में होली की धूम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ

प्रदेश में होली की धूम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ

Happy Holi 2026: देशभर में रंगों का त्योहार पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर ओर गुलाल की उड़ती खुशबू, ढोल की थाप और हंसी की गूंज सुनाई दे रही है। होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और नई शुरुआत का प्रतीक है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई

Gurmit Singh ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। रंगों की यह बौछार हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संचार करे।

राज्यपाल ने सभी से अपील की कि होली का पर्व सौहार्द, शालीनता और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव की भावना और प्रगाढ़ हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments