Homeराज्यउत्तराखण्डस्कूटी से घर लौट रही छात्रा पर पेट्रोल डालकर किया था आग...

स्कूटी से घर लौट रही छात्रा पर पेट्रोल डालकर किया था आग के हवाले, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

पौड़ी – पौड़ी में कल्जीखाल ब्लाक के एक गांव की एक बीएससी द्वितीय की छात्रा बीते 16 दिसंबर 2018 को पौड़ी के बीजीआर परिसर से प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। जहां रास्ते में गहड़ गांव के आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा था। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह पर छात्रा को रोककर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया था।

इस घटना के बाद पौड़ी सहित पूरे प्रदेश व देश में आग की तरह फैल गई थी। युवती को पहले जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल श्रीनगर और वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। यहां से भी उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया था। जहां उपचार के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया था  वर्ष 2018 से लगातार पीड़िता की मां न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी ऐसे में आज जिला सत्र न्यायालय पौड़ी ने आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। वही सरकारी अधिवक्ता प्रदीप भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जघन्य अपराध के लिए मनोज सिंह उर्फ बंटी को न्यायालय ने आज आजीवन कारावास की सजा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular