HomeUncategorizedWinters में ऐसे दिखे Stylish..Try this..

Winters में ऐसे दिखे Stylish..Try this..

winter

नई दिल्ली: सर्दियां दस्‍तक दे चुकी हैं. ऐसे में आप स्टाइलिश बनने के नए-नए फंडे भी तलाश रहे होंगे. तो अब चिंता की बात नहीं. ‘स्टूडियो एवी बाई गौरव एंड नितेश’ के डिजाइनर नितेश सर्राफ के टिप्स आपको सर्दियों में स्टाइलिश भी बनाएंगे और आकर्षक भी.

  • आप सर्दियों में कई लेयर्स वाले स्कॉर्फ या जैकेट पहनकर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को रोचक बना सकती हैं और सबसे अलग नजर आ सकती हैं.
  • सर्दियों में गर्माहट के लिए ट्वीड्स से बेहतर और कोई विकल्प नहीं. ये फैशन के मामले में भी बढ़िया है. इस कपड़े के स्कर्ट और जैकेट आदि सर्दियों में स्टाइलिश लगते हैं.
  • सर्दियों में शॉल सदाबहार है. कश्मीरी शॉल प्लेन सूट या साड़ी के ऊपर बेहद जंचता है और आप फैशनेबल भी नजर आ सकती हैं.
  • शर्ट या ट्राउजर के ऊपर लंबा जैकेट पहनने से अच्छा लुक आता है. इसे साड़ी या लहंगे पर भी पहना जा सकता है. ट्रेल के साथ लॉन्ग जैकेट और अच्छे लगते हैं.
  • इवनिंग ड्रेस के साथ ग्ल्ब्स पहनकर आप राजकुमारी जैसा आकर्षक लुक पा सकती हैं. साटन के कपड़े से बने  ग्लब्स गर्माहट देने के साथ आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकते हैं.
  • सर्दियों में लॉन्ग शूज बहुत सुंदर लगते हैं. आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह के लॉन्ग शूज मौजूद हैं. आप लॉन्ग शूज पहनकर ग्लैमर लुक पा सकती हैं.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular