Homebig newsउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी के...

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी के आसार

mausam

प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश ना होने के कारण सूखी ठंड से लोग परेशान हैं। इसी बीच आज प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। आज से अगले कुछ दिन 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश और बर्फबारी का असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल सकता है।

अन्य जिलों में मौसम बना रहेगा शुष्क

अन्य जिलों की बात करें तो वहां मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा के गर्म कपड़ों के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में बदलते मौसम के चलते ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular