Homeराज्यउत्तराखण्डहाथी के हमले से ग्रामीण की मौत , खोह नदी के किनारे...

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत , खोह नदी के किनारे मिला शव….

कोटद्वार : कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में एक दुखद घटना घटी, जिसमें हाथी ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में लेकर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रोशन सिंह के रूप में हुई है, जो दुगड्डा क्षेत्र से अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहे थे। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम रोशन सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ पैदल रास्ते से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में खोह नदी के किनारे उनका शव मिला, जिससे यह साफ हुआ कि हाथी ने उन्हें आक्रमण का शिकार बनाया।

शनिवार सुबह यह खबर वन विभाग को मिली, जब रोशन सिंह रात तक घर नहीं लौटा तब उनके परिजनों ने आज सुबह उनकी तलाश शुरू की और उनका शव खोह नदी के किनारे मिला। मृतक के परिजनों में गहरा दुख और कोहराम मच गया है, और उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments