Homeराज्यउत्तराखण्डएआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने छापा, वरिष्ठ सहायक एआरटीओ रिश्वतखोरी...

एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने छापा, वरिष्ठ सहायक एआरटीओ रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार।

पौड़ी/कोटद्वार – उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular