Homeराज्यउत्तराखण्डजंगल में बाघ और सांड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर...

जंगल में बाघ और सांड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन अलर्ट।

रामनगर – गुरुवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से लगे ग्राम ढिकुली के समीप स्थित एक रिसॉर्ट के सामने जंगल में बाघ और सांड की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। जहां एक ओर इस गांव में बाघ की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वही कॉर्बेट प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

आपको बता दे की आज सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि सड़क किनारे स्थित जंगल में एक बाघ ने जंगल में घास खा रहे एक सांड पर टाइगर ने अचानक हमला बोल दिया, जिसको पास से गुजर रहे प्रयटकों  ने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं इसके बाद इस सांड ने बाघ पर जबरदस्त हमला बोलते हुए उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। काफी देर तक सांड और बाघ के बीच संघर्ष होता रहा लेकिन सांड के संघर्ष के आगे आखिरकार बाघ को पीछे होना पड़ा और बाघ अपनी जान बचाने को लेकर जंगल की ओर भाग गया और सांड की बची जिंदगी।
वही बताया जाता है कि कुछ देर बाद यह बाघ पुनः इसी स्थान पर घूमता हुआ ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वही इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंत नायक ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में भी आया है। उन्होंने बताया कि मौके पर कर्मचारियों की गस्त शुरू कर दी गई है तथा जिस क्षेत्र में यह घटना घटी है वहां पर लोगों की आवाजाही रोकने के साथ ही घटना के समीप विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बाघ से संघर्ष कर रहा सांड भी जंगल से बाहर आ गया है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Hello, look this [URL=https://hotchip.org.uk/]real mother daughter lesbian porn[/URL] library. This delivers wonderful movies. Stream them today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular