Homeराज्यउत्तराखण्डअसलाह दिखाकर गाली गलौज करते चालक का वीडियो वायरल, गिरफ्तार।

असलाह दिखाकर गाली गलौज करते चालक का वीडियो वायरल, गिरफ्तार।

देहरादून – देर रात थाना कैंट क्षेत्र से एक राह चलते व्यक्ति द्वारा एक कार चालक का वीडियो बनाया गया। वीडियो में एक कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर गाली गलौज करते हुए धमकाया जा रहा है। वीडियो एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आने पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कैंट को उक्त कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार उक्त कार चालक की तलाश की गई तो उक्त वाहन चालक व्यक्ति विवेक अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल निवासी 245 /2 राजेंद्र नगर गली नंबर 6 देहरादून में रहता है। तत्काल पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए विवेक अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई व आसपास जानकारी की गई तो अंकुर कुमार निवासी जीएमएस रोड बल्लीवाला द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि विवेक अग्रवाल द्वारा उसको मारने की नीयत से उससे रोककर अपने लाइसेंसी गन से उस पर फायर किया गया व उसको डरा धमकाकर गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार तत्काल अभियुक्त विवेक अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 20/ 24 धारा 341 /307/ 506 आईपीसी व 30 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular