Homeराज्यउत्तराखण्डवीडियो: पिथौरागढ़ के समकोट में तेज आंधी तूफान के कारण स्कूल की...

वीडियो: पिथौरागढ़ के समकोट में तेज आंधी तूफान के कारण स्कूल की छत पलटी, टला बड़ा हादसा।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले में रोज दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। मुनस्यारी क्षेत्र में आज तेज बारिश आंधी तूफान चल रही है। विकासखंड मुनस्यारी के समकोट गांव में आज दोपहर बाद राजकीय इंटर कालेज विद्यालय की भवन की छत तेज आंधी तूफान के कारण पलट गई और ध्वस्त हो गई।

विद्यालय का समय प्रातः कालीन होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना होने से बच गई। वहीं सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी को दी। बताया जा रहा है समकोट राईका भवन की छत उस समय पलटी जिस समय छात्र विद्यालय में नहीं थे। गनीमत रही तब तक स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। तेज हवा बारिश से कई विधुत पोल भी टूट गये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular