Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून-मसूरी रोड पर चूनाखाल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 लोगों...

देहरादून-मसूरी रोड पर चूनाखाल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 लोगों की मौत एक घायल।

देहरादून/मसूरी – मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular