विजन 2020 न्यूज: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में आज शाम से आने वाले 48 घंटे भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, बचे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। संबंधित विभागों को इसकी सूचना देने के साथ ही लोगों से बचाव की अपील की गई है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में सोमवार शाम से आगामी 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
उत्तराखंड के सात जिलों में तेज बारिश का अलर्ट,अगले 48 घंटे अहम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!