HomeUncategorizedउत्तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश का खतरा , चारधाम यात्रियों...

उत्तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश का खतरा , चारधाम यात्रियों और स्थानीयों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों – देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल – में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 25 से 27 जून के बीच तेज बारिश होने की संभावना है।

अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चारों जिलों में रहने वाले लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है, ताकि खराब मौसम के चलते किसी प्रकार की असुविधा या खतरे से बचा जा सके।

प्रशासन की ओर से यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular