Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: मानसिक रूप से कमजोर महिला के पास मिला इतना धन, देख...

उत्तराखंड: मानसिक रूप से कमजोर महिला के पास मिला इतना धन, देख कर लोग रह गए हैरान

रुड़की: मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में एक महिला करीब 13 साल से अकेले रह रही थी। महिला मानसिक रूप से कमजोर है और लंबे समय से किसी पर निर्भर होकर जीवन यापन कर रही थी।

मोहल्लेवालों ने हाल ही में महिला को हटाया तो उसके पास रखे एक प्लास्टिक थैले में भारी मात्रा में नकदी मिली। जब कुछ लोग पैसों को गिनने लगे तो करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुल 53,186 रुपये और 17 किलो सिक्के पाए गए। यह देखकर लोग हैरान रह गए।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए भरतपुर और दिल्ली की सामाजिक संस्था “अपना घर” से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही महिला को संरक्षित वातावरण में भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने मोहल्लेवालों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें…ताकि महिला और आसपास के लोग सुरक्षित रह सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular