Homeराज्यउत्तराखण्डUttarakhand Development: मुख्यमंत्री ने सारकोट की युवा प्रधान प्रियंका नेगी को दी...

Uttarakhand Development: मुख्यमंत्री ने सारकोट की युवा प्रधान प्रियंका नेगी को दी बधाई, कहा-बनेगा आदर्श ग्राम!

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले की सारकोट ग्राम पंचायत की 21 वर्षीय नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका नेगी को फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है, और यह अन्य जिलों के लिए भी मॉडल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को एक शिक्षित युवा लड़की को प्रधान चुनने पर सराहना दी और कहा कि प्रियंका के नेतृत्व में सारकोट में कृषि, पशुपालन और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रियंका को देहरादून आमंत्रित कर गांव के विकास पर मंथन का आश्वासन भी दिया।

प्रियंका नेगी ने मुख्यमंत्री व सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि वह गांव के सतत विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंचायत चुनावों में शिक्षित युवाओं का चुना जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है और सरकार पंचायतों को हरसंभव सहयोग देगी।

यह भी पढ़े 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular