Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बोर्ड सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल में 81.38% और इंटर...

उत्तराखंड बोर्ड सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल में 81.38% और इंटर में 76% पास

देहरादून: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा 2025 का परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया गया है। हाईस्कूल (कक्षा 10) में 81.38% जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 76% छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम की घोषणा से हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो परीक्षा परिणाम में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे थे।

हालांकि परीक्षा समय पर आयोजित होने के बावजूद परिणाम घोषित होने में काफी देरी हुई। इसके पीछे कई प्रशासनिक और प्राकृतिक कारण रहे। पहले पंचायत चुनाव फिर राज्य के कई हिस्सों में आई आपदा और अंत में राजकीय शिक्षक संघ द्वारा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार इन तीन मुख्य कारणों ने मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित किया।

इस स्थिति को संभालने के लिए बोर्ड ने अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया…जिसके बाद अब जाकर परिणाम जारी किए गए हैं।

बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के उन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने का मौका दिया था, जो दो या एक विषय में अनुत्तीर्ण थे। इसके लिए 2 से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। हाईस्कूल के लिए 8400 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इंटरमीडिएट के लिए 10706 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षाएं 4 से 11 अगस्त के बीच आयोजित की गईं, जिसके लिए पूरे राज्य में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

अंक सुधार परीक्षा में सफल हुए छात्रों के लिए यह परिणाम दूसरा मौका साबित हुआ है। अब वे आगे की पढ़ाई या करियर की ओर बिना किसी रुकावट के बढ़ सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular