Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार , 80...

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार , 80 लाख की हेरोइन बरामद….

उत्तराखंड : उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (STF) की कुमाऊं टीम ने किच्छा क्षेत्र में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जो उत्तर प्रदेश से लाकर जनपद में सप्लाई करने की फिराक में थे।

कल देर शाम कुमाऊं STF की टीम किच्छा क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें आजाद नगर शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। युवक को रोकने पर वह शक के घेरे में आ गया और तलाशी के दौरान उससे 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान चमन बाबू निवासी रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली और मोहम्मद शादाब अंसारी निवासी मुंडिया जागीर, थाना देवरनियां, जिला बरेली के रूप में बताई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हेरोइन की खेप रायनवादा, बरेली के शाहबुद्दीन से लेकर किच्छा में सप्लाई करने के लिए आए थे।

इस मामले में किच्छा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular