Homeराज्यउत्तराखण्डUttarakhand: अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, 4 वाहन सीज, लाखों...

Uttarakhand: अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, 4 वाहन सीज, लाखों का जुर्माना!

Uttarakhand, Dehradun: जिले के कुठालगेट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी, पोकलैंड मशीन और खनन सामग्री के परिवहन में लगी दो पिकअप वाहनों को सीज कर दिया गया। जेसीबी और पोकलैंड को मौके पर ही सील किया गया, जबकि दोनों पिकअप वाहनों को कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। इस संबंध में प्रशासन ने ₹7.20 लाख का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही, संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने खनन संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से तय की हैं।

उल्लेखनीय है कि कुठालगेट क्षेत्र में लंबे समय से निर्माणाधीन साइटों पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिनके आधार पर डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उसी क्रम में प्रशासन ने खनन में लिप्त मशीनों और वाहनों को सीज कर प्रभावी दंडात्मक कार्यवाही की है।

यह भी पढ़े 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular