Uttar Pradesh Incident: लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के पकरा बाजार गांव का मामला. चंडीगढ़ से 24 जुलाई को गांव आया था आरोपी.
लखनऊ (माल थाना क्षेत्र) – राजधानी के माल क्षेत्र स्थित पकरा बाजार गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद के बाद युवक ने अपनी पत्नी की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। वारदात के वक्त घर में उनकी चार साल की मासूम बेटी भी मौजूद थी, जो इस पूरी घटना की चश्मदीद बनी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले चंडीगढ़ में ससुराल पक्ष के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह 24 जुलाई को गांव लौटा था, अपने बीमार बहनोई को देखने। रवि शराब का आदी था और अक्सर घरेलू विवाद करता रहता था। रविवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी सीमा (25) से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने सीमा के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
घटना के वक्त घर में तेज आवाज में गाना बज रहा था, जिससे आसपास के लोगों को कोई आहट नहीं मिली। कुछ देर बाद जब चार साल की बेटी पलक खेलकर अंदर आई तो उसने मां को खून से लथपथ देखा और जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घर का मंजर देख सन्न रह गए। घायल सीमा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस बीच, रवि मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है।
थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चश्मदीद बेटी के बयान और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।




If yoou would like tto gett mucdh from thiks article tthen youu have tto apply such strategies to
your won webpage. xnxx