Wednesday, March 11, 2026
Home Uncategorized UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भयावह सड़क हादसा, कार ट्रक में घुसी, तीन...

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भयावह सड़क हादसा, कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत; गाड़ी काटकर निकाले शव l

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस में हुए सड़क हादसे में तीन कार सवार लोगों की मौत हो गई। 

accidentअमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार सीधे आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोग अंदर फंसे रह गए। पुलिस और क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजे गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

मृतकों की पहचान:

  • अर्पित विश्वकर्मा, कानपुर नगर, पुत्र बसंत लाल

  • विमल पांडेय, लखनऊ, पुत्र रामसुंदर

  • विनय दुबे, पता अज्ञात

थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात अब सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2