Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश में इस दिन गरमाएंगे...

उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश में इस दिन गरमाएंगे चुनाव प्रचार।

देहरादून – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हो गई हैं। भाजपा उनकी दो और जनसभा कराने का प्रयास कर रही है। योगी 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। योगी से पहले 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने आएंगे।

उनकी पहली जनसभा पूर्वाह्न 11.30 बजे गौचर में होगी। इसके बाद वह अपराह्न दो बजे लोहाघाट में चुनावी रैली करेंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां उनकी एक जनसभा होगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इस जनसभा की इस तरह से रचना बनाई गई है कि इसमें तीन लोकसभा सीटों की 24 विधानसभा क्षेत्र के लोग आएंगे। पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular