Homeराज्यउत्तराखण्डकमलुवागांजा में उमेश नैनवाल हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को किया...

कमलुवागांजा में उमेश नैनवाल हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार….

नैनीताल : कमलुवागांजा रामलीला मैदान में हुए वकील उमेश नैनवाल हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है। हत्याकांड में शामिल आरोपी दिनेश नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच जमीन का विवाद था। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बच्चीनगर पूरनपुर नैनवाल, निवासी 45 साल के उमेश नैनवाल पुत्र मोहन नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। इस दौरान रामलीला मैदान में रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी हुई इसके बाद यह विवाद में बदल गई। तभी दिनेश ने तमंचा निकालकर उमेश नैनवाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े। गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला भगदड़ मच गई। इस का फायदा उठाकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular