Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही है बड़ा...

उत्तराखंड युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही है बड़ा तोफहा, यह खबर है आपके लिए बेहद जरूरी,एक बार जरुर पढ़े!

उत्तराखंड युवाओ के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, सरकार देने जा रही है बड़ा तोफहा। भर्ती मानकों में बदलाव के साथ भर्ती प्रक्रिया जल्द ही दोबारा शुरू हो सकती है।

पता हो कि अगस्त में फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आवेदन निकाले गए थे। सितंबर में भर्ती मानकों में बदलाव की मांग के बाद वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भर्ती स्थगित कर दी थी। उन्होंने शैक्षिक योग्यता इंटर साइंस की जगह किसी भी संकाय में इंटर पास और अधिकतम आयु सीमा 24 साल से बढ़ाकर 30 साल करने की मांग की थी।

इसके लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग ने संशोधन में असमर्थता जताते हुए इसे शासन को भेज दिया । अपर मुख्य सचिव डॉ.रणवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मानकों में संशोधन को लेकर बैठक हुई। इसमें शैक्षिक योग्यता इंटर साइंस की जगह कला, वाणिज्य या साइंस में इंटर और अधिकतम आयु सीमा 24 से 28 साल करने को मंजूरी दी गई।

वन विभाग में हुए है कुछ नये बदलाव : इन बदलावों पर पहले वन विभाग का तर्क था कि फॉरेस्टगार्ड को वन्यजीवों और पेड़-पौधों के बीच काम करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें इनकी जानकारी जरूरी है। यह इंटर में साइंस पढ़ने के बाद ही हो सकती है। वहीं आयु को लेकर तर्क है कि इन्हें प्रमोशन के बाद डिप्टी रेंजर तक जाना होता है। ऐसे में अगर उम्र ज्यादा होगी तो ये बाद में काम नहीं कर पाएंगे।

दरोगा की सीधी भर्ती  :  वन दरोगा के पद अब प्रमोशन के बजाए सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। अब तक वन रक्षक (फारेस्ट गार्ड) में भर्ती के बाद प्रमोशन से वन दरोगा बनाया जाता था।

इंटर साइंस की जगह किसी भी संकाय में इंटर और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष करने पर सहमति बन गई है। अब ये प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular