Homeराज्यउत्तराखण्डराम रहीम के सिरसा आश्रम जैसा ही एक और आश्रम आया सामने,...

राम रहीम के सिरसा आश्रम जैसा ही एक और आश्रम आया सामने, इस आश्रम में सरेआम लगती है अय्याशी की मंडी…

देश की राजधानी दिल्ली के विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्व विद्यालय में बाबा राम रहीम के सिरसा आश्रम जैसा ही एक और आश्रम सामने आया है। आरोप है कि यहां पर कई लड़कियों व महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया और उनका यौन शोषण किया गया। इन लड़कियों को उनको माता-पिता से मिलने भी नहीं दिया जाता है।हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पहले दिल्ली महिला आयोग व पुलिस को इस आश्रम का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं, अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस आश्रम में लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश दिया है। आदेश के मद्देनजर मंगलवार देर रात तक आश्रम का निरीक्षण किया गया। दिल्ली महिला आयोग को बुधवार को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश हाईकोर्ट ने एक एनजीओ की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। वहीं कोर्ट ने केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग व कई वकीलों को लेकर जांच के लिए कमेटी बनाई है।

लड़कियों को दिया जाता था नशीला पदार्थ 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कोर्ट को बताया कि आश्रम में अश्लील पत्र, हजारों सीरींज व नशीली दवाएं व सीडी मिली हैं। यह पत्र वहां बंधक लड़कियों से आश्रम चलाने वाले वीरेंद्र दीक्षित को लिखवाए गए। इसके अलावा वहां पर लड़कियों को कमरों में बंद करके रखा गया है। इनमें से ज्यादातर लड़कियां नशीली दवाओं का सेवन करने वाली दिख रही थीं। इन लड़कियों को खाने पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा है। उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।
आश्रम में कैद कई लड़कियां कर चुकी हैं खुदकुशी 
कोर्ट के समक्ष तेलंगाना से आए एक दंपति ने बोला कि उनकी बेटी अमेरिका में प्रोफेसर थी. वह 2014 में आश्रम में गई  उसके बाद वापस नहीं आई.आश्रम वाले उससे मिलने नहीं देते  उससे मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा है. एनजीओ ने एक पीड़ित लड़की को न्यायालय में पेश किया. उस लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ 2003 में आश्रम में गई थी. उसके बाद वह एक कोर्स करने वहां गई  वहां उससे बलात्कार किया गया. वह किसी तरह वहां से बचकर निकली थी. याची एनजीओ ने बोला कि आश्रम में कैद कई लड़कियां खुदकुशी कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular