Homeराज्यउत्तराखण्डजब दुल्हन ने कर दी अपने दूल्हें की धुनाई...

जब दुल्हन ने कर दी अपने दूल्हें की धुनाई…

shadiविजन 2020 न्यूज: ऊधमसिंह नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने दूल्हें की मंडप में ही जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा था जब ये बात दुल्हन को पता चली तो दुल्हन ने मंडप में ही दूल्हे की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला रविंद्र नगर बस्ती का है। यहां रहने वाली एक लड़की का विवाह ग्राम परनिया थाना भंवरगढ़ राजस्थान निवासी अशोक कुमार के साथ तय हुआ था। दूल्हे का घर चूंकि दूर है, इसलिए उसने निकटवर्ती ग्राम पदमानगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से बारात ले जाने का इंतजाम किया था।रविवार रात अशोक बारात लेकर रविंद्रनगर पहुंचा। दूल्हे के साथ कम बाराती आए थे लेकिन वधू पक्ष की ओर से विवाह समारोह में अच्छी भीड़ जुटी थे। रात को एक तरफ रात्रि भोज चल रहा था दूसरी तरफ फेरे की तैयारियां होने लगी। तभी लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है तो उनके होश उड़ गए। यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंची तो उसने मंडप में ही दूल्हे की धुनाई शुरू कर दी। फिर क्या था खाना पीना छोड़ लड़की पक्ष के तमाम लोग दूल्हे और उसके साथ आए रिश्तेदारों की धुनाई करने लगे। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular