Homeअध्यात्मजानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

rashifal-in-hindiमेष:- आज आप कोई भी फैसला करने से पहले ध्यान रखिएगा।  आप अपने सहकर्मी के किसी उत्सव में शामिल हो सकते है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है।

उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पेड़-पौधों की कोपलें, अंकुर न तोड़ें क्योंकि गुरु ग्रह ब्रह्मा रूप है।

वृष:- आज आपको धन की प्राप्ति होगी।  कार्यालय  में अज आपको कोई अची खबर सुनने को मिलेगी। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
उपाय :- लाल गाय या लाल कुत्ते को भोजन कराना पारिवारिक जीवन की ख़ुशियों को बढ़ाएगा।
मिथुन:-आज आपकी  सेहत ठीक रहेगी परंतु आज की गई यात्रा आपके लिए तनावपूर्ण रहेगी। आज आपको धन का लाभ होगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें।
उपाय :- उबले हुए मूँग किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क:-आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।  आपको अचानक किसी  नए स्रोतों से धन मिलेगा। यात्रा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगी । बिना सोचे समझे किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।
उपाय :- सेहत दुरुस्त रखनी हो तो सूर्य स्नान (नहाने के पानी में गेहूँ, साबुत मसूर, लाल सिंदूर डालकर) करें।
सिंह:- आज सेहत से जुड़ी समस्याएँ रहेगी।  सही जगह निवेश करके आज आप पैसा कमा सकते है।
उपाय :- सफेद कपड़ों को अधिक पहनकर अपने गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से मिलने जाएं इससे लव लाइफ अच्छा चलेगी।
कन्या:- अचानक आए  ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौक़े मिलेंगे। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे।
उपाय :- काले-सफेद तिल और सतनाजा किसी धर्म स्थान में दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला:- किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच ले। आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों।
उपाय :- बांस की टोकरी में अन्न, चटाई, चारपाई, पेठे की मिठाई, मुंह देखने का शीशा यह सामग्री किसी गरीब को दान करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक:-एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

उपाय :- गरीब स्त्री की आर्थिक मदद करते रहें इससे प्रेम सम्बन्धों में इज़ाफा होगा।

धनु:- आज आपके बॉस का मूड अच्छा रहेगा ,गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है।आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय :- गंगाजल का सेवन करना हेल्थ के लिए शुभ होगा।
मकर:- आपके जीवन में चल रहा तनाव आपकी सेहत पर असर कर सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपकी  लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।
उपाय :- कोढ़ी व गूंगे-बहरे व्यक्ति की मदद करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।
कुम्भ:-आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। होशियारी से निवेश करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी।
उपाय :- हल्दी गाँठ, केसर, पीला चन्दन, पीली दाल का अधिक सेवन करने से हेल्थ बेहतर बनेगी।
मीन:-आज आप निवेश उन लोगो की सलाह पर करे जो अनुभवी हो। आप गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।
उपाय :- शुद्ध शहद का रोजाना प्रयोग करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular